फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stack parking will be built in Varanasi more vehicles will be parked in less space

Good News: बनारस में बनाई जाएंगी स्टैक पार्किंग, कम जगह में खड़ी होंगी ज्यादा गाड़ियां; जानें- कैसे

Mon, 09 Dec 2024 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Dec 2024 03:34 PM IST
सार

वाराणसी में स्टैक पार्किंग बनाई जाएंगी। वीडीए जल्द ही वास्तुविदों के साथ बैठक कर इस कार्य को बढ़ावा देने पर जोर देगा। स्टैक पार्किंग बनने से कम जगह में ज्यादा गाड़ियां खड़ी होंगी। 

विज्ञापन
Stack parking will be built in Varanasi more vehicles will be parked in less space
गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में जाम और पार्किंग की समस्या को देखते हुए स्टैक पार्किंग पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए वीडीए ने कार्ययोजना बनाई है। कम जगह में अधिक गाड़ियों को खड़ा करने के लिए स्टैक पार्किंग काफी कारगर होती है। इसके लिए वीडीए जल्द वास्तुविदों के साथ बैठक कर स्टैक पार्किंग को बढ़ावा देने पर जोर देगा।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार आवासीय और व्यावसायिक भवनों में इस प्रकार की पार्किंग से अधिक से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसे अस्पतालों, मॉल, सिनेमा हॉल, होटल आदि में लगाया जा सकता है। इससे गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता में दोगुनी वृद्धि हो जाएगी। यह किफायती के साथ टिकाऊ भी है। जो लंबे समय तक चलेगा। 
विज्ञापन


जिन लोगों के यहां सीमित पार्किंग की जगह, संपत्तियां, भवन हैं, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प है। यह किसी भी मौसम की स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लगाना काफी आसान होता है। इसे आउटडोर पार्किंग सिस्टम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी समतल सतह पर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वास्तुविद ने सिगरा स्थित एक कॉम्प्लेक्स में लगाया है। इसकी लागत प्रति यूनिट डेढ़ लाख रुपये है। स्टैक पार्किंग में दो गाड़ियों को एक के ऊपर एक आसानी से खड़ा किया जा सकेगा। इससे शहर में पार्किंग की क्षमता भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed