फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   St. Thomas Church is named after the disciple of Jesus Christ

Varanasi News: ईसा मसीह के शिष्य के नाम पर है सेंट थॉमस चर्च

Tue, 20 Dec 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
St. Thomas Church is named after the disciple of Jesus Christ
गिरजाघर चौराहे पर मसीही समुदाय के आस्था का केंद्र ‘सेंट थॉमस चर्च’ अंग्रेजी हुकूमत का गवाह रहा है। इस जगह सेंट थॉमस ने प्रभु यीशु की आराधना की थी। बाद में उन्हीं के नाम पर यहां चर्च की स्थापना की गई।
विज्ञापन

पादरी एन स्टीवंस बताते हैं कि प्रभु यीशु के 12 शिष्यों में से एक सेंट थॉमस ने 52 से 72 ईसवी तक भारत में मसीही धर्म का प्रचार किया था। अरब सागर पार कर वह सबसे पहले केरल पहुंचे थे। भारत यात्रा के दौरान मद्रास से चलकर काशी पहुंचे। यहां उन्होंने गिरजाघर इलाके में प्रवास किया, उस वक्त यहां जंगल हुआ करता था। प्रवास के दौरान वह क्रूस लगाकर आराधना करते थे। यहीं पर उन्होंने अपना यात्रा का वृत्तांत भी लिखा था। बाद में वह मद्रास लौटे और वहीं रह गए। बाद में ईस्ट इंडिया कंपनी के एक सिपाही जॉन थोमर ने सेंट थॉमस के यात्रा वृत्तांत को पढ़ा और यहां आकर आराधना वाली जगह की खोज की। फिर चर्च का निर्माण कराया।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने की अनूठी वास्तुकला
एन स्टीवंस की माने तो ईंटों की संरचना के अनुसार यह चर्च 1700 ईसवी के बाद का है। देश के सबसे प्राचीन गिरजाघरों में से एक चर्च ईस्ट इंडिया कंपनी शासनकाल की अनूठी वास्तुकला का दस्तावेज है। यह चर्च चर्चेंज ऑफ नार्थ इंडिया द्वारा संचालित है। चर्च में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं, वो प्रभु यीशु की आराधना के साथ ही चर्च का इतिहास जानकार अभिभूत हो उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed