{"_id":"5f6e4f208ebc3e9b833773fb","slug":"ssp-varanasi-news-vns549380444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आफिस का सचिव बता कर कप्तान को फोन कर दी धौंस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आफिस का सचिव बता कर कप्तान को फोन कर दी धौंस, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात सचिव मोतीलाल सिंह खुद को बताकर एसएसपी अमित पाठक को फोन कर धौंस देना एक जालसाज को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को एसएसपी के निर्देश पर बिहार के सीवान जिले के गौरी गांव के मूल निवासी और हुकुलगंज नई बस्ती क्षेत्र में रहने वाले बृजेश कुमार मौर्य को पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बृजेश कुमार मौर्य के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि वह कमीशन लेकर ठेकेदारों को मजदूर देने का काम करता है। इसके अलावा अलग-अलग मोबाइल नंबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के अलग-अलग मंत्रियों का खुद को सचिव या पीसीएस अफसर बताकर जिलों में तैनात वरिष्ठ अफसरों को फोन कर अपने निजी काम करने के लिए कहता था। उसने एसएसपी को भी फोन कर धौंस देते हुए खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का पीसीएस अफसर मोतीलाल सिंह बताते हुए एक काम कराने के लिए कहा। एसएसपी को बृजेश की बातों को सुनकर शक हुआ। इस पर उन्होंने अपने पीआरओ इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय को प्रकरण की जांच सौंपी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने सर्विलांस की मदद से बृजेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। शुक्रवार की देर रात पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने बृजेश को हुकुलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृजेश के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।