फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sri sri ravishankar held meeting in kashi for ayodhya ram mandir

राम मंदिर निर्माणः श्री श्री रविशंकर के साथ कल काशी में एक मंच पर आएंगे धर्मगुरु

Mon, 26 Feb 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
sri sri ravishankar held meeting in kashi for ayodhya ram mandir
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कोर्ट के बाहर आपसी समझौते के साथ करने का प्रयास करने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर एक बार फिर से काशी में हिंदू मुस्लिम धर्मगुरुओं को एकजुट करने की तैयारी में हैं। इसके लिए श्री श्री रविशंकर वाराणसी से 27 फरवरी को ओम अनुग्रह यात्रा एवं संत समागम की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी आर्ट आफ लिविंग बेंगलूरू से आए श्रीश्री रविशंकर के दूत स्वामी भव्यतेज ने मीडिया को बातचीत के दौरान दी।  उन्होंने बताया कि 27 फरवरी से यह अनोखी यात्रा वाराणसी से शुरू होगी। इसके तहत सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में सर्वधर्म संत समागम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें श्री श्री रविशंकर के अलावा 60 से अधिक धर्मगुरु एवं विद्वान शामिल होंगे। खास बात यह कि इस संत समागम में जहां हिंदू धर्मगुरु जुटेंगे। वहीं, बनारस के मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा मुस्लिम धर्मगुरु और इसाई धर्मगुरु भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

sri sri ravishankar held meeting in kashi for ayodhya ram mandir
अयोध्या में श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala

स्वामी भव्यतेज ने बताया कि संत समागम के बाद ओम अनुग्रह यात्रा की शुरुआत होगी जो विशेष दिन में 11:00 बजे सिटी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इस यात्रा में श्रीश्री के साथ देश और विदेश से आए 1200 अनुयायी भी शामिल होंगे।

28 फरवरी को शाम लखनऊ यह यात्रा पहुंचेगी। इसके अलावा गोरखपुर के गोरक्षनाथ मठ में भी इस यात्रा का स्वागत होगा और आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से श्री श्री का प्रवचन भी किया जाएगा।

हालांकि जब आर्ट ऑफ लिविंग के लोगों से यह पूछा गया कि श्री श्री की राम मंदिर को लेकर पहल फेल हो चुकी है। इस पर उनका कहना था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है उनका प्रयास अभी भी जारी है। वह लगातार दोनों धर्मों को एक साथ लेकर आपसी समझौते के बीच मंदिर निर्माण का रास्ता तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed