फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sri Sri Ravi Shankar will held anugrah rally from varanasi

काशी में संत समागम करेंगे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, निकालेंगे अनुग्रह यात्रा

Sun, 25 Feb 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Feb 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Sri Sri Ravi Shankar will held anugrah rally from varanasi
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर - फोटो : PTI
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर  पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय रेल यात्रा करेंगे। इस दौरान वह शांति, प्रेम और सौहार्र्द का संदेश समाज के सभी वर्गों को देंगे। श्री श्री की आध्यात्मिक यात्रा अनुग्रह 27 फरवरी को सारनाथ दर्शन के साथ वाराणसी से शुरू होगी।
विज्ञापन


गोरक्षधाम और श्रावस्ती दर्शन के बाद 28 फरवरी को लखनऊ में विशाल महासत्संग अनुग्रह उत्सव से समाप्त होगी। यह जानकारी आर्ट आफ लिविंग के स्वामी भव्य तेज ने दी। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर 27 फरवरी को काशी में संत समागम करेंगे।
विज्ञापन


चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में ऑर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित समागम में काशी, बिहार समेत देश के अन्य हिस्सों से कुल 60 राष्ट्रीयस्तर के संत शामिल होंगे। इनके साथ श्रीश्री अध्यात्म और शांति पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत समागम में शामिल होने के बाद श्रीश्री विशेष ट्रेन से काशी से लखनऊ तक अनुग्रह यात्रा निकालेंगे। कुल 18 बोगियों वाली ट्रेन में श्रीश्री के साथ उनके 1200 अनुयायियों भी शामिल होंगे।


ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन से 27 फरवरी को दिन में 11 बजे चलेगी। मऊ, देवरिया, श्रावस्ती, गोरखपुर में निर्धारित ठहराव के बाद लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन तक जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed