{"_id":"5a92a3ad4f1c1bea028b47eb","slug":"sri-sri-ravi-shankar-will-held-anugrah-rally-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" काशी में संत समागम करेंगे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, निकालेंगे अनुग्रह यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में संत समागम करेंगे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, निकालेंगे अनुग्रह यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 25 Feb 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय रेल यात्रा करेंगे। इस दौरान वह शांति, प्रेम और सौहार्र्द का संदेश समाज के सभी वर्गों को देंगे। श्री श्री की आध्यात्मिक यात्रा अनुग्रह 27 फरवरी को सारनाथ दर्शन के साथ वाराणसी से शुरू होगी।
गोरक्षधाम और श्रावस्ती दर्शन के बाद 28 फरवरी को लखनऊ में विशाल महासत्संग अनुग्रह उत्सव से समाप्त होगी। यह जानकारी आर्ट आफ लिविंग के स्वामी भव्य तेज ने दी। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर 27 फरवरी को काशी में संत समागम करेंगे।
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में ऑर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित समागम में काशी, बिहार समेत देश के अन्य हिस्सों से कुल 60 राष्ट्रीयस्तर के संत शामिल होंगे। इनके साथ श्रीश्री अध्यात्म और शांति पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
संत समागम में शामिल होने के बाद श्रीश्री विशेष ट्रेन से काशी से लखनऊ तक अनुग्रह यात्रा निकालेंगे। कुल 18 बोगियों वाली ट्रेन में श्रीश्री के साथ उनके 1200 अनुयायियों भी शामिल होंगे।
ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन से 27 फरवरी को दिन में 11 बजे चलेगी। मऊ, देवरिया, श्रावस्ती, गोरखपुर में निर्धारित ठहराव के बाद लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन तक जायेगी।