फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports

भुल्लनपुर और फतेहपुर पीएसी के बीच फाइनल आज

Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
sports
वाराणसी। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में गुरुवार को कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मैच में 12वीं वाहिनी फतेहपुर ने 20वीं वाहिनी आजमगढ़ को 28-08 से हराया। वहीं, कबड्डी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने 39वीं वाहिनी मिर्जापुर को 42-04 से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को भुल्लनपुर और फतेहपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

23वीं पूर्वी जोन पीएसी अंतर वाहिनी कुश्ती, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, बॉडी बिल्डिंग एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बीती छह अगस्त से जारी है। गुरुवार को बीएचयू स्थित शिवाजी हाल में कुश्ती प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर की टीम 210 अंक पाकर पहले स्थान पर और 95 अंक पाकर 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

शिवाजी हाल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह प्रथम और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के आरक्षी विकास यादव दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान भुल्लनपुर पीएसी के सेनानायक विनोद कुमार मिश्र, उप सेनानायक समीर सौरभ, सहायक सेनानायक लल्लन यादव और अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed