फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports Minister gave the players the mantra of success

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों दिए सफलता के मंत्र

Fri, 04 Mar 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister gave the players the mantra of success
वाराणसी। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से संवाद किया। खेल मंत्री ने एप के माध्यम कुशल प्रशिक्षक बनाने और खिलाड़ियों को खेल से संबंधित व्यवसाय के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों और भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना जरूरी है। जल्द ही फिट इंडिया, खेलो इंडिया क्विज की तरह एक और एप लांच किया जाएगा। जिसके माध्यम से शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों और खेल प्रशिक्षकों को खेल तकनीक की जानकारी दी जा सकेगी। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव व्यास, प्रो. अभिमन्यु सिंह, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कूड़ा कचरा से तैयार होंगे खेल उपकरण
खेल मंत्री ने शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई करने वालों छात्रों को कहा कि बीपीएड और एमपीएड की पढ़ाई करके सिर्फ नौकरी तक ही छात्र सीमित न रहें। बल्कि खेल से जुड़े व्यवसाय करके बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इसके लिए छात्रों को कूड़ा कचरा से कई खेल उपकरण और पुराने खेल उपकरणों से कई सजावटी वस्तुएं तैयार करने और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed