{"_id":"593160794f1c1bf946bdab8c","slug":"sports-man-from-ballia-will-get-new-stadium-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":" खेलो इंडिया योजना: बलिया जिले के खिलाड़ियों को बहुत जल्द मिलेगा स्टेडियम का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया योजना: बलिया जिले के खिलाड़ियों को बहुत जल्द मिलेगा स्टेडियम का तोहफा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया योजना का लोगो
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले दिनों में बलिया जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। खेलो इंडिया योजना के तहत एक बड़े स्टेडियम का निर्माण हो सकता है और जमीन की तलाश भी की जा रही है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से वर्ष 2008-09 में पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान (पायका) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत जिले में भी वर्ष 2008-09 व 2009-10 में कुल 173 पायका सेंटरों का चयन किया गया। लेकिन इस योजना को वर्ष 2013-14 में बंद कर दिया गया।
इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभाएं प्रभावित होने लगीं। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया योजना लागू किया जाना है।
विज्ञापन
सरकार की योजना है कि जिले में एक बड़े स्टेडियम का निर्माण कराया जाए जहां खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं मिलें। युवा कल्याण विभाग के जिला समन्वयक की माने तो खेलो इंडिया योजना के लिए बनने वाले स्टेडियम के लिए कम से कम छह एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जमीन की तलाश भी की जा रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी सरकार की ओर से आदेश नहीं मिला है लेकिन देर-सबेर आदेश आना तय है, लिहाजा तैयारी की जा रही है। जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि खेलो इंडिया के तहत बनने वाले स्टेडियम में कई खेलों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है।
खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले स्टेडियम में कई खेलों से संबंधित सुविधाएं देने का प्रावधान है। युवा कल्याण विभाग की मानें तो इस स्टेडियम में आउट डोर व इन्डोर की सुविधा होगी। इसके अलावा स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड, वॉलीबाल कोर्ट, अथलेटिक्स प्लेस आदि का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि सरकार की ओर से निर्देश अभी नहीं मिला है और निर्देश मिलते ही कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।