{"_id":"5b21317c4f1c1bf16e8b7c0f","slug":"spicejet-pilot-on-ground-in-case-of-plane-mishap-on-run-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन-वे पर आमने-सामने आया विमान, छुट्टी पर भेजे गये स्पाइसजेट के दोनों पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन-वे पर आमने-सामने आया विमान, छुट्टी पर भेजे गये स्पाइसजेट के दोनों पायलट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रन-वे पर मंगलवार को दो विमानों के आमने-सामने आने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया स्पाइसजेट के पायलट की गलती पाई गई है।
एयरलाइंस ने पायलट और को-पायलट दोनों को ग्राउंड कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक उन्हें विमान उड़ान सेवा की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। पूरे मामले की जांच डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) कर रहा है।
मंगलवार को सुबह 10:30 बजे बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली की उड़ान के लिए निकला। विमान कुछ दूर आगे बढ़ा ही था कि स्पाइस जेट का विमान होल्डिंग प्वाइंट से तकरीबन दस मीटर आगे रन-वे पर निकल आया।
विज्ञापन
सामने विमान देख इंडिगो के पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करते हुए अपना विमान रोक लिया और हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दोनों विमानों में 350 यात्री सवार थे।
बुधवार को स्पाइस जेट के महाप्रबंधक (कारपोरेट) अरुण कुमार ने फोन पर हुई वार्ता के दौरान बताया कि जांच होने तक पायलट और को-पायलट को ग्राउंड कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।