फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SpiceJet exit Varanasi due to ATF costs all flights suspended from 25June 12 flights already cancelled

UP: ATF की मार वाराणसी से स्पाइसजेट की विदाई, 25 जून से बंद होंगी सभी उड़ानें; पहले ही 12 हो चुकी हैं रद्द

Sat, 20 Jun 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 20 Jun 2026 05:56 AM IST
सार

Varanasi News: एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) से जुड़ी बढ़ती लागत और परिचालन कारणों के बीच स्पाइसजेट ने वाराणसी से अपनी सभी उड़ानें 25 जून से बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी की 12 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। निर्णय से यात्रियों और पर्यटन कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
SpiceJet exit Varanasi due to ATF costs all flights suspended from 25June 12 flights already cancelled
स्पाइसजेट। - फोटो : ANI

विस्तार

Varanasi News: बाबतपुर विमान ईंधन एटीएफ की आसमान छूती कीमतों का असर अब वाराणसी के हवाई यातायात पर साफ दिखाई देने लगा है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट अपनी अंतिम नियमित उड़ान 25 जून को संचालित करेगी। इसके साथ ही वाराणसी से स्पाइसजेट की सभी यात्री सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी। इससे पहले भी बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों की घटती संख्या के कारण विभिन्न एयरलाइंस ने वाराणसी से कुल लगभग 12 उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है।

विज्ञापन


वर्तमान में स्पाइसजेट केवल मुंबई वाराणसी मुंबई सेक्टर पर अपनी सेवा दे रही है। सूत्रों की माने तो एयरलाइन ने इस सेवा को भी 25 जून के बाद बंद करने का निर्णय लिया है। इससे पहले स्पाइसजेट दिल्ली, पुणे और मुंबई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित करती थी, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च और सीमित मांग के कारण एक एक कर सभी सेवाएं समाप्त होती चली गईं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट और विमानन क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार, विमान ईंधन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने एयरलाइंस की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है। दो महीनों में हुई इस रिकॉर्ड वृद्धि ने एयरलाइंस के परिचालन खर्च को कई गुना बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से 12 उड़ानें पहले ही हो चुकी हैं बंद
बढ़ती लागत का असर केवल स्पाइसजेट तक सीमित नहीं है। इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और अन्य कंपनियों ने भी कई उड़ानों का संचालन रोक दिया है। इसके तहत आने-जाने वाली कुल 12 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

प्रभावित उड़ानें

  • इंडिगो ने हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए एक एक उड़ान बंद की।
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई और बेंगलुरु रूट की एक एक उड़ान रोकी।
  • स्पाइसजेट ने पहले दिल्ली और पुणे की उड़ानें बंद कीं, अब मुंबई सेवा भी समाप्त कर रही है।
  • अकासा एयर अगले महीने से बेंगलुरु की तीन उड़ानें बंद करेगी।
  • एअर इंडिया ने भी कुछ निर्धारित उड़ानों का संचालन रद्द किया है।

यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ
स्पाइसजेट के पूरी तरह हटने और अन्य उड़ानों के बंद होने से वाराणसी से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अन्य महानगरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उड़ानों की संख्या घटने से उपलब्ध सीटों पर दबाव बढ़ेगा, जिसके चलते हवाई किराए में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट मिलना और कठिन हो सकता है।

सूत्रों का मानना है कि एटीएफ की बढ़ी हुई कीमतों के कारण कई रूट एयरलाइंस के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी नहीं रह गए हैं। इसी वजह से कंपनियां अपने नेटवर्क की समीक्षा कर रही हैं और कम मांग वाले मार्गों पर उड़ानें घटा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed