फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speed hit on Varanasi-Prayagraj highway; Youth dies in road accidents, five injured

वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर रफ्तार की मार ; सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, पांच घायल

Fri, 26 Jun 2020 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Speed hit on Varanasi-Prayagraj highway; Youth dies in road accidents, five injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार की रात आठ बजे के आसपास तकरीबन 45 मिनट के अंतराल पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। यह दुर्घटनाएं कोइलरा मोड़, लालानगर और अमवां ट्यूबवेल के पास हुईं। 

विज्ञापन


भदोही जिले के कोइलरा मोड़ के पास वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने गोपीगंज से बाइक पर अपने परिवार को बैठाकर घर जा रहे ज्ञानचंद (28) को धक्का मार दिया। इससे ज्ञानचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

बाइक पर बैठी उनकी पत्नी अर्चना शर्मा (25) और निशा शर्मा (52) घायल हो गईं। तीनों कोइलरा गांव निवासी हैं। घायल महिलाओं को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लालानगर टोल प्लाजा के पास हुई घटना में बाइक से घर जा रहे हर्ष दुबे (17) पुत्र श्याम कुमार निवासी हरदेवपुर बोलेरो के धक्के से घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

रात आठ के करीब अमवां ट्यूबवेल के समीप स्कार्पियो ने बाइक को धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार जंगीगंज निवासी अकबर अली (32) और लाई बाजार गोपीगंज निवासी इस्लाम (30) घायल हो गए। दोनों वाराणसी से अपने घर लौट रहे थे। गोपीगंज सीएचसी से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed