{"_id":"5b03f64d4f1c1bd0408b7286","slug":"specialist-will-help-in-the-work-of-flyover-costruction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की सख्ती का हुआ असर, अब इस तरीके से कराया जाएगा फ्लाईओवर का काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की सख्ती का हुआ असर, अब इस तरीके से कराया जाएगा फ्लाईओवर का काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 22 May 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में हुए चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को जनसुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की इस सख्ती का असर शुरू हो गया है।
अब सेफ्टी आडिट और ट्रैफिक मैनेजमेंट के बाद ही फ्लाईओवर का काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम विशेषज्ञों की मदद लेगा। बाहर से ब्रिज कंसल्टेंट बुलाए जाएंगे। जो यहां सेफ्टी आडिट कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
उनकी रिपोर्ट के आधार पर सेफ्टी-सिक्योरिटी के प्रबंधों को पूरी तरह पुख्ता कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। हादसे के बाद इन सभी बिंदुओं पर कार्य करने के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार कर सेतु निगम के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव सोमवार को लखनऊ रवाना हो गए। वहां एमडी को वह अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, वहां का चार्ज देकर दो दिन बाद लौट आएंगे। सेतु निगम के अभियंताओं के मुताबिक कार्य स्थल की री-बैरिकेडिंग कराई जाएगी। सेतु निगम बैरिकेडिंग के अंदर काम करेगा और किसी भी तरह बाहर के लोग अंदर नहीं आ पाएंगे।
पैदल यात्रियों के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर के क्षेत्र में दो जगहों पर आवागमन का रास्ता दिया जाएगा। काम शुरू कराने से पहले सेफ्टी के हर बिंदु को परखा जाएगा।

करियप्पा मार्ग चालू कराने पर विचार
फ्लाईओवर
- फोटो : File Photo
फ्लाईओवर निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के चलते आवागमन की दुश्वारियां न हों, इसके लिए करियप्पा मार्ग को चालू कराने पर विचार किया जा रहा है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र को बैरिकेडिंग से सील किया जा रहा है।
जो सामान फैले हैं, उन्हें एकत्र किया जा रहा है। जो बीम अब तक रखे गए हैं, उन्हें आपस में जोड़ने का काम कराया जा रहा है। नया निर्माण तभी शुरू होगा जब सेफ्टी इंजीनियर इजाजत देंगे। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करियप्पा मार्ग को खोलने के लिए रक्षा मंत्री को पत्र भेजा है।
विधायक ने अनुरोध किया है कि चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे को ध्यान में रखकर इस मार्ग को फ्लाईओवर के बनने तक खोल दिया जाए। आम जनता की आवागमन की सुविधा के लिए ऐसा किया जाना आवश्यक है।