फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   special train will provide South India Darshan with Mallikarjun Jyotirling Tejas will also run between Varanasi-Delhi

मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग के साथ दक्षिण भारत दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी-दिल्ली के बीच तेजस भी चलेगी

Sat, 06 Feb 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Feb 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
special train will provide South India Darshan with Mallikarjun Jyotirling Tejas will also run between Varanasi-Delhi
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : A

दक्षिण भारत की सैर कराने को लेकर आईआरसीटीसी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से शुरू कर रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन व मदुरई की दर्शन यात्रा कराएगी। नौ रात और 10 दिन का टूर पैकेज मात्र 9450 प्रति यात्री रखा गया है। इसमें खानपान, ठहरने और ट्रेवल सब जुड़ा रहेगा। टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी के वेबसाइट से होगी। वहीं, अब वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर भी यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के अधिकारी आनंद सरोज पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी से उपलब्ध है। यात्रियों को अधिक जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन


बनारस-दिल्ली के बीच तेजस की जल्द शुरू होगी बुकिंग
अहमदाबाद-मुंबई और लखनऊ-नई दिल्ली के बाद अब वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर भी यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। लग्जरी व्यवस्था के साथ ही यात्रियों को यह कोच सफर के दौरान एक अलग एहसास का अनुभव कराएगा। सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी से 31 मार्च तक ओवरहालिंग के लिए बंद रखा जाएगा, इसे देखते हुए वंदे भारत ट्रेन के इंजन के साथ तेजस एक्सप्रेस की रैक को जोड़कर वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस तेजस रैक से चलने वाली इस ट्रेन की बुकिंग कब से होगी, इसके बारे में इसी सप्ताह रेलवे बोर्ड निर्णय भी ले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस रैक की खूबियों के बारे में उतर रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि खानपान से लेकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं अधिकारियों के अनुसार तेजस की रैक में चाय-काफी मुफ्त मिलती है। इसे वेंडिंग मशीनों के जरिए सर्व किया जाता है। यात्रियों के मांगने पर आरओ मशीन का पानी दिया जाता है। हवाई उड़ानों की तरह ट्रेन में मौजूद स्टाफ ट्राली के जरिए खानपान परोसते हैं। बरलहाल, उम्मीद है कि वंदे भारत इंजन के साथ जुडने वाली तेजस के इस रैक में भी यह सब सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

16 फरवरी से ट्रेन के चलने की हैं संभावनाएं
इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी वाले दो कोच जुड़े होंगे। हर कोच में 54 सीटें होंगी और कुल 112 सीटों की बुकिंग होगी। एसी तृतीय श्रेणी वाले 13 कोच होंगे, जिसमें 1014 यात्रियों के शयनयान की क्षमता होगी। आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस ट्रेन की शुरूआत होगी तो उसके ठीक दो दिन बाद यानि की 16 फरवरी से तेजस ट्रेन की रैक वंदे भारत के इंजन में जोड़कर चलाई जाएगी। सप्ताह के सोमवार व बृहस्पतिवार को छोड़ बाकि सभी दिन यह ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed