फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special train arrived five hours late from Delhi took nine hours from Mumbai problems increased

Special Train: दिल्ली से पांच घंटे देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन, मुंबई से 9 घंटे में पहुंची; बढ़ी परेशानी

Sat, 18 Oct 2025 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 05:53 AM IST
सार

Special Train News: त्योहारी सीजन में रेल और बस सेवा की डिमांड बढ़ गई है। छुट्टियों में लोग अपने-अपने घर जाने के लिए गाड़ियां पकड़ रहे हैं। वहीं, स्पेशल ट्रेनें ही लेट चलने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
Special train arrived five hours late from Delhi took nine hours from Mumbai problems increased
स्पेशल ट्रेन हो रही लेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दीपावली, छठ पर्व मनाने के लिए कोई दिल्ली तो कोई पुणे, मुंबई, सूरत से वाराणसी आ रहा है। रेलवे की ओर से स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं, लेकिन ये घंटों लेट हैं। ऐसे में परिवार के साथ आने वालों को ट्रेन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण को लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया बनवाया गया है। ताकि ट्रेन लेट होने वाले यात्री बैठकर इंतजार कर सकें। साथ ही ट्रेनों के आवागमन की जानकारी भी मिलती रहे।

विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, सूरत वाली ट्रेनों में 10 दिन से सीट नहीं है। स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में रिग्रेट है। रेलवे की ओर से अलग-अलग जगहों से पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। लोगों ने सीट तो बुक करा ली, लेकिन 4 तो कहीं 6 घंटे देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ दिखी। सबसे खराब स्थिति स्लीपर, जनरल कोच की रही। जनरल में शौचालय के गेट तक ठसाठस लोग भरे रहे। ट्रेन आने की सूचना पर आरपीएफ के जवान भी खड़े दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों का हाल

  • 04096-आनंद विहार टर्मिनस से पाटलिपुत्र जाने वाली पीपीटीए त्योहार स्पेशल ट्रेन-1.35 मिनट की देरी से वाराणसी आई। इसका समय दोपहर 1 बजे है, लेकिन 2.06 बजे आई और 2.47 बजे रवाना हुई।
  • 04090-आनंदविहार टर्मिनस से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन 5.20 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। इसका समय सुबह 3.10 बजे है, यह गाड़ी शुक्रवार को 8.28 बजे आई।
  • 04452-दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 3.40 मिनट की देरी से पहुंची। इसको सुबह 10.05 बजे पहुंचना था लेकिन यह 1.25 बजे पहुंची।
  • 04456-दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेन 31 मिनट की देरी से आई। शाम 4 बजे आना था, लेकिन 4.41 बजे आई।

मुंबई से आने वाली स्पेशल गाड़ियों का हाल
01025-मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 9 घंटा देरी से पहुंची। 16 अक्तूबर की रात 9.45 बजे पहुंचना था, यह सुबह 6.47 बजे आई।

लखनऊ से वाराणसी आने में लग गए 9 घंटे
परिवहन निगम की ओर से बसे चलाने का दावा किया गया, लेकिन बस में जगह नहीं है। दूसरी लेटलतीफी की वजह से लोग परेशान हैं। लखनऊ से वाराणसी आने वाली शताब्दी, वॉल्वो बस 7 से 9 घंटे में पहुंची। इसी तरह की स्थिति साधारण बस की भी रही।

डीआरएम ने मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की ली जानकारी
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने वाराणसी सिटी-छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। अधिकारियों से मेला स्पेशल गाड़ियों के संचलन, विशेष सतर्कता बरतने को कहा। भीड़ प्रबंधन के लिए यात्री सुविधाओं, आश्रय स्थलों, होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थल बनाने पर ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed