फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special on Atal Jayanti: Atal Bihari reached the court to end Rajnath Singh dharna

अटल जयंती पर विशेष: राजनाथ सिंह के धरने को खत्म कराने कचहरी पहुंचे थे अटल बिहारी

Wed, 23 Dec 2020 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Special on Atal Jayanti: Atal Bihari reached the court to end Rajnath Singh dharna
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : पीटीआई

प्रखर वक्ता के रूप में संसद में सबको मंत्रमुग्ध करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी काशी में बहुत लोकप्रिय थे। उनके आगमन की सूचना भर से युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में गजब के उत्साह का संचार होता था। वर्ष 2005 में गाजीपुर के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के प्रतिरोध में कचहरी पर धरना दे रहे तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राजनाथ सिंह के विरोध को समाप्त करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी वाराणसी पहुंच गए थे।

विज्ञापन

वर्ष 2005 में विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री) वाराणसी कचहरी पर धरने पर बैठ गए। करीब 13 दिनों तक चले धरने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी बनारस पहुंचे और कचहरी पर सभाकर उन्होंने धरना समाप्त कराया। उनके आगमन की सूचना के बाद भाजपा के लोग सड़कों पर उतर आए थे और गोलघर तक भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन



भाजपा नेता और पत्रकार रहे धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि अटल जी यूं तो पूरे देश में लोकप्रिय थे, मगर बनारस से उनका गहरा नाता था। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा प्रत्याशी शंकर प्रसाद जायसवाल के समर्थन में उन्होंने ऐतिहासिक बेनियाबाद मैदान में जनसभा की थी। टाउनहाल में उनकी सभा आज भी बनारस के पुराने लोगों को भूली नहीं है। 1996 में जेपीएस राठौर के अध्यक्ष चुने जाने पर अटल बिहारी वाजपेयी बीएचयू छात्रसंघ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए लोग उमड़ पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल ने बनाया भाजपा का गढ़
एमएलसी अशोक धवन बताते हैं कि जनसंघ की बागडोर संभालने के बाद बनारस में जड़ें मजबूत करने के लिए अटल विहारी वाजपेयी खुद गलियों में वोट मांगने निकले थे। वह समय था 1971 का, जब गढ़वासी टोला मोहल्ला में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बाद पक्का महाल की गलियों में वोट मांगने निकले थे। उनके घूमने का इतना असर पड़ा कि पक्का महाल बीजेपी का गढ़ बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed