{"_id":"604b91148ebc3e76a03128e7","slug":"special-campaigns-for-new-aadhaar-card-and-updates-in-chandauli-and-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया आधार बनवाने और अपडेट के लिए कल विशेष अभियान, चंदौली और वाराणसी के 29 डाकघरों में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया आधार बनवाने और अपडेट के लिए कल विशेष अभियान, चंदौली और वाराणसी के 29 डाकघरों में सुविधा
Fri, 12 Mar 2021 09:34 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको अपना आधार कार्ड नया बनवाना हो या उसमें संशोधन कराना हो तो इसके लिए शनिवार को विशेष अभियान चलेगा। वाराणसी और चंदौली के 29 डाकघरों में चलने वाले विशेष अभियान में आप अपना आधार कार्ड बनवाने के साथ ही उसमें संशोधन भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक सुमीत कुमार गॉट ने बताया कि इसमें वाराणसी जिले के 18 और चंदौली जिले के 11 डाकघरों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नया आधार कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। इसमें नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने के लिए 50 रुपये जबकि फिंगरप्रिंट और फोटो सहित बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
यहां बनवा सकेंगे आधार कार्ड
- वाराणसी जनपद: वाराणसी प्रधान डाकघर, अस्सी, कबीरचौरा, चेतगंज, चोलापुर, चौबेपुर, मदनपुरा, महामंडल, मालवीयनगर, रामनगर, लंका, वाराणसी सिटी, सारनाथ, हिंदू विश्वविद्यालय, काशी आरएस, सारनाथ स्थित डाकघर।
- चंदौली जनपद: बबुरी, चकिया, नौगढ़, चंदौली, धानापुर, कमालपुर, मुगलसराय, सैयदराजा, सकलडीहा बाजार तथा सकलडीहा आरएस स्थित डाकघर।
विज्ञापन