फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP MP Virendra Singh met farmers protesting against Kashidwar scheme in varanasi

Varanasi: काशीद्वार योजना का विरोध कर रहे किसानों से मिले सपा सांसद वीरेंद्र, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Sun, 15 Feb 2026 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 02:54 PM IST
सार

Varanasi News: काशीद्वार भूमि विकास गृहस्थान एवं बाजार योजना का विरोध कर रहे किसानों ने चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह मिले। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
SP MP Virendra Singh met farmers protesting against Kashidwar scheme in varanasi
किसानों से मिले सपा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडरा विधानसभा के चनौली और मानापुर गांवों में प्रस्तावित काशीद्वार भूमि विकास गृहस्थान एवं बाजार योजना को लेकर छिड़ा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिग्रहित की जाने वाली जमीन के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात की। सपा नेताओं ने कहा कि वे किसानों की जमीन के जबरन अधिग्रहण और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के सामने अपना दुखड़ा सुनाते हुए किसानों ने बताया कि क्षेत्र के 10 गांवों की लगभग 800 एकड़ उपजाऊ जमीन को अधिग्रहित करने की योजना है। किसानों का आरोप है कि सरकार न केवल बहुत कम मुआवजा दे रही है, बल्कि उनकी जमीनों की रजिस्ट्री पर भी रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले ही हवाई अड्डे, संकुल और सीआरपीएफ कैंप के नाम पर उनकी अधिकांश जमीनें ली जा चुकी हैं। अब जो थोड़ी-बहुत जमीन बची है, वह उनके जीविकोपार्जन का एकमात्र सहारा है और वे इसे किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों को ढांढस बंधाते हुए वर्तमान सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने तत्काल वहीं से वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को फोन लगाया और किसानों के साथ हो रहे कथित पुलिसिया उत्पीड़न पर कड़ी आपत्ति जताई। सांसद के हस्तक्षेप के बाद, जिलाधिकारी ने रविवार को सपा प्रतिनिधिमंडल और किसानों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह के साथ मछली शहर सांसद प्रिया सरोज, विधायक व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक MLC आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव (लक्कड़ पहलवान) और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव सहित कई नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed