फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP MLC raised the issue of problems faced by devotees in Vishwanath temple in the assembly.

Varanasi News: विधानसभा में सपा एमएलसी ने उठाया विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की परेशानी का मुद्दा

Fri, 20 Feb 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
SP MLC raised the issue of problems faced by devotees in Vishwanath temple in the assembly.
वाराणसी। सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की परेशानी से जुड़ा मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन पर आरोप लगाया कि सुगम दर्शन यात्रा के नाम पर भक्तों के साथ लूट हो रही है। काशीवासियों को दर्शन से वंचित किया जा रहा है और लगातार भक्तों की ओर से चढ़ाए गए धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मंदिर एक्ट का भी उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद मंदिर प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं, बल्कि इसे बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इसी बढ़ावे से उन्हें चढ़ावा मिल रहा है। इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विधानसभा में जवाब दिया, जिस पर सपा एमएलसी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने पूरे सदन को भ्रमित करने का प्रयास किया और मूल मुद्दे से ध्यान हटाया। इससे सिद्ध होता है कि वे भी जानते हैं कि मंदिर में बड़े पैमाने पर धन का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed