फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leaders submitted a memorandum regarding city issues to the Municipal Commissioner.

Varanasi News: शहर की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सपा नेताओं ने नगर आयुक्त को सौंपा

Sun, 04 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
SP leaders submitted a memorandum regarding city issues to the Municipal Commissioner.
शहर की जनसमस्याओं को दूर कराने के लिए शनिवार को महानगर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व कर रहे महासचिव योगेंद्र यादव, सपा पार्षद दल के नेता हारुन अंसारी ने नगर आयुक्त को शहर की समस्याएं बताईं। उन्होंने ककरमत्ता में लाइट न जलने से, जोल्हा दक्षिणी वार्ड में सीवर, क्षतिग्रस्त गलियों, लाइट न जलने से होने वाली दिक्कतों के बारे में बतायाद्ध वहीं, वार्ड शिवाला की कई गलियों में लगातार सीवर जाम, क्षतिग्रस्त गलियों के कारण आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। अंधेरे के कारण आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन सभी समस्याओं को दूर कराने की मांग नगर आयुक्त से की। नगर आयुक्त ने भरोसा जताया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सपा नेताओं में रजत बाल्मीकि, अनिल साहू, हरीश नारायण सिंह, आरती यादव, अमन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed