फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sp bsp alliance is political selfishness mahendra nath pandey said in chandauli

सपा-बसपा गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ, अखिलेश को बबुबा बनाकर छोड़ेंगी मायावतीः महेंद्र नाथ पांडेय

Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Sp bsp alliance is political selfishness mahendra nath  pandey said in chandauli
भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक - फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक में रेल राज्यमंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अकेले किसी भी दल के पास साहस नहीं है कि वह भाजपा का मुकाबला कर सके।
विज्ञापन


चंदौली मुख्यालय स्थित लान में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से सभी दलों में भगदड़ की स्थिति है। सपा, बसपा की फजीहत होने वाली है। जनता उन्हें लोकसभा चुनाव में नकारने के लिए तैयार है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बल पर अगला चुनाव फतह करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने अपने अच्छे कामों से जनता का विश्वास प्राप्त किया है। हमारी योजनाओं को पूरे विश्व में सराहा गया है। इनमें आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना सबसे अधिक लोकप्रिय हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए मायावती ने अखिलेश की पार्टी से गठबंधन किया है। भाजपा पहले ही मायावती को तौल चुकी है। मायावती अखिलेश को बबुआ बनाने के बाद ही छोड़ेंगी। यह गठबंधन सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए है।


गेस्ट हाउस कांड में शामिल लोगों के साथ गठबंधन करना मायावती की राजनीतिक विवशता दर्शाती है। कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। विरोधियों के एकजुट होने से भाजपा के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भ्रष्टाचार में लिप्त सारे नेता अपने को बचाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed