फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sony, the world record again in April four Jutengi

चार अप्रैल से फिर विश्व रिकॉर्ड में जुटेंगी सोनी

Fri, 01 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 01 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया लगातार थिरकन से विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए फिर संघर्ष में उतरेंगी। केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु के 123 घंटे 20 मिनट तक बिना रुके नाचने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वे काशी में दोबारा प्रदर्शन करेंगी। चार अप्रैल की शाम पांच बजे से मोहनसराय स्थित माउंट लिटेरा स्कूल में उनकी यह कोशिश लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनंेगी।
विज्ञापन



सबसे लंबे मैराथन नृत्य के लिए सोनी ने जबरदस्त पूर्वाभ्यास किया है। माउंट लिटेरा स्कूल के चेयरमैन प्रदीप विश्नोई और प्रिंसिपल अंजना देव के सहयोग से उनकी यह कोशिश आगे बढ़ेगी। पत्रकारों को गुरुवार को यह जानकारी स्वरांगना ललित कला केंद्र के निदेशक सुरेंद्र कुमार मिश्र शीलू, अल्पना राय चौधरी, डॉ. विधि नागर, मनीष खत्री ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि सोनी का छह दिवसीय नृत्य अभियान चार अप्रैल की शाम 5 बजे से शुरू होकर 9 अप्रैल की रात नौ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


इसके साक्ष्य की व्यवस्था जिलाधिकारी राजमणि यादव की ओर से की जाएगी। स्वास्थ्य टीम डॉ. नीरज खन्ना की देखरेख में काम करेगी, जबकि खानपान डाइटिशियन डॉ. गोल्डी अरोरा के निर्देशन में दिया जाएगा। डॉ. एसएस पांडेय के नेतृत्व में योग गुरु इंदल प्रसाद फिजियोथिरेपी का जिम्मा संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 14 नवंबर को आर्य महिला पीजी कॉलेज में सोनी ने कमंडलु के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभियान शुरू किया था लेकिन 87 घंटे 18 मिनट के बाद वह आगे नहीं बढ़ सकी थीं। इस बार उन्होंने फिर विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed