{"_id":"5a2161124f1c1baf678bf396","slug":"sonebhadra-girl-trapped-in-love-jihad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद के जाल में फंसी सोनभद्र की युवती, सच पता चला तो आरोपी कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद के जाल में फंसी सोनभद्र की युवती, सच पता चला तो आरोपी कर रहा ब्लैकमेल
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजियाबाद/सोनभद्र
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र की एक युवती लव जिहाद के जाल में फंस गई। गाजियाबाद में जॉब करने के दौरान वह एक युवक के साथ कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही। इस दौरान युवक ने लाखों रुपए भी हड़प लिए। जब युवती को युवक की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने दूरी बनानी चाही तो आरोपी अब युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। अब आरोपी ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बना रहा है और शादी नहीं करने पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। आरोपी के डर से युवती नौकरी छोड़कर बहन के साथ रह रही है। युवती ने गुरुवार को गाजियाबाद के कविनगर थाना में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप रखी।
विज्ञापन
पहले बोला झुठ, फिर दिलाई नौकरी
डेमो इमेज
सोनभद्र निवासी रीना (परिवर्तित नाम) अपनी बहन के साथ गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहती है। वह 2011 में नौकरी करने नोएडा आई थी। नोएडा में मामा के लड़के के जरिए उसकी मुलाकात झारखंड निवासी उस्मान (परिवर्तित नाम)से हुई। उसने अपना नाम ‘जय’ बताया था। उसने नोएडा में ही युवती की एक फर्नीचर कंपनी में नौकरी लगवा दी। दोनों की अच्छी जान-पहचान हो गई तो युवक ने उसके कमरे के पास ही कमरा किराए पर ले लिया। कुछ दिन बाद दोनों ही एक घर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में युवती ने गाजियाबाद की एक कोरियर कंपनी में नौकरी कर ली और चिरंजीव विहार में किराए के मकान रहने लगी। युवक भी गाजियाबाद में आकर उसी के साथ रहने लगा। 2014 में विवाद के बाद युवक अलग रहने लगा था, लेकिन तकरीबन डेढ़ साल बाद फिर से दोस्ती कर ली और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान वह युवती से घर का सामान लाने और किराया देने के नाम पर उसकी सैलरी भी लेता रहा। आरोप है कि युवक ने उससे एक कागज पर साइन भी करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे पता चला सच
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
करीब पांच माह पहले युवती को उसका पासपोर्ट मिला तो उस पर उसका असली नाम लिखा था। अलग समुदाय का होने से वह उससे अलग हो गई, लेकिन अब युवक उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। युवती को उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। युवती के ऊपर तेजाब डालने और चेहरा खराब करने की धमकी दी है। धमकी से डरी युवती दो माह से नौकरी छोड़कर बहन के साथ रह रही है। युवती ने बृहस्पतिवार को कविनगर थाने में तहरीर दी है। एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। युवती को युवक का पासपोर्ट मिलने पर सच का पता चला। उसमें युवक नाम और समुदाय बदला हुआ था। इसके बाद उसने युवक से तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उससे दूरी बना ली।