फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Nitin Nabin Varanasi Visit Live: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, सीएम योगी और हिमंत बिस्व सरमा भी रहेंगे

Wed, 07 Oct 2026 02:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 02:21 PM IST
खास बातें

Nitin Nabin in Varanasi Live Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से दो दिन काशी दौरे पर रहेंगे। वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा के साथ काशी में पहली बार जनसभा करेंगे। साथ ही आठ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ में जेन जी से संवाद भी करेंगे। 

विज्ञापन
Nitin Nabin Varanasi Visit Today Live Updates: BJP Chief to Address Rally and Interact with Gen Z
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:20 PM, 07-Oct-2026

राज्यमंत्री और विधायकों के आमंत्रण पत्र पर पहुंचे लोग

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जनसंपर्क करके लोगों से जनसभा स्थल पहुंचने की अपील भी की थी। रोहनिया से अपना दल एस के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने घाटमपुर में लोगों से संपर्क करके आमंत्रण पत्र दिया था। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने दरेखू, शहावाबाद, जगतपुर सहित आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया था। ऐसे में जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 
02:01 PM, 07-Oct-2026

जनसभा के लिए उमड़ी भीड़

जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए कार्यकर्ता पहले से तैयारी पूरी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
01:57 PM, 07-Oct-2026

कई बैठकों में शामिल होंगे नितिन नवीन  

जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोकुल धाम जाएंगे। वहां भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। काशी क्षेत्र के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से मिलेंगे। विधायक और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

01:40 PM, 07-Oct-2026

वडनगर से काशी आए बाइक यात्रियों का होगा स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन बुधवार को हुआ। वडनगर गुजरात से आने वाले बाइक यात्रियों का जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया में स्वागत होगा। यात्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इंटर कॉलेज परिसर में ही दोपहर 2:30 बजे जनसभा होगी। इसमें 50 हजार लोगों के आने का अनुमान है।

01:36 PM, 07-Oct-2026

Nitin Nabin Varanasi Visit Live: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, सीएम योगी और हिमंत बिस्व सरमा भी रहेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एक बार काशी आए थे नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन काशी दौरे के दौरान पूर्व विधायक-पूर्व सांसदों के साथ ही शहर के विशिष्टजन, बुद्धिजीवियों से भी सीधा संवाद करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन एक बार काशी आए थे। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद रवाना हो गए थे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed