Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Tipper overturns road following head on collision trailer driver critically injured

सोनभद्र: आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टीपर, ट्रेलर चालक गंभीर

Sun, 29 Nov 2026 07:30 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: किशन चौबे Updated Sun, 29 Nov 2026 07:30 PM IST
सार

हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम रांग साइड से आ रहे ट्रेलर की टीपर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद टीपर सड़क पर पलट गया और उसमें लदी गिट्टी बिखर गई। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Sonbhadra Tipper overturns road following head on collision trailer driver critically injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने रविवार शाम करीब पांच बजे रांग साइड से आ रहे ट्रेलर की टीपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टीपर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टीपर सड़क पर पलट गया और उसमें लदी गिट्टी सड़क पर बिखर गई।

विज्ञापन


केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने निकाला
जानकारी के अनुसार हाथीनाला की तरफ से रांग साइड में जा रहा ट्रेलर डाला की ओर से आ रहे टीपर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने अपने वाहन से उसे दुद्धी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन
हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी बिखरने और दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने सड़क पर बिखरी गिट्टी हटवाकर यातायात सुचारु कराया। साथ ही दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाने की कार्रवाई की गई। घायल चालक के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी।

हाथीनाला थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed