{"_id":"5d3b95d88ebc3e6d206de46f","slug":"sonbhadra-murder-case-police-arrested-four-accused-till-39-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र हत्याकांड : चार और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 39 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र हत्याकांड : चार और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 39 लोग
Sat, 27 Jul 2019 05:37 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घोरावल/ सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घोरावल/ सोनभद्र
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने उभ्भा में 17 जुलाई को 10 लोगों की हत्या के आरोप में शुक्रवार को चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक आरोपी पर नामजद केस हुआ था। अब तक पुलिस 39 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसमें से 18 नामजद आरोपी हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे घोरावल कोतवाली पुलिस ने नगर के मुक्खा तिराहे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें उभ्भा निवासी सोनू पुत्र मान सिंह नामजद आरोपी है। अज्ञात आरोपियों में सपही निवासी मुन्नु पुत्र लालू, राम नगीना पुत्र मथुरा और विनय कुमार पुत्र इंद्रमणि को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इसके पूर्व बृहस्पतिवार को मिर्जापुर जिले से एक नामजद आरोपी मूर्तिया निवासी रमेश को गिरफ्तार किया गया था। नामजद लोगों में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह, गणेश, विमलेश, धर्मेंदर, नीरज राय, कोमल सिंह, अशर्फी, प्रमोद, ओमप्रकाश, निधिदत्त, देवदत्त, दीनानाथ, रामधनी, हरिश्चंद्र, फूलचंद्र व विजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अज्ञात लोगों में शीतला प्रसाद, प्रदीप, चंदन सिंह, सतीश, सुरेश कुमार, आशुतोष, राजीव कुमार, दिनेश, हनुमान, अशोक कुमार, गोलू, धर्मेंद्र कुमार, विपुल कुमार, विजय कुमार, रामकेश, वागेंद्र, सुरेंद्र व लुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से वागेंद्र मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव का निवासी है, जबकि अन्य 37 गिरफ्तार लोग मूर्तिया, सपही व उभ्भा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन