फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra man used to trap working women and marry them sonbhadra police got shock

UP: आठ महिलाओं का एक पति, ऐसे जाल में फंसा करता था शादी, तीन महिलाएं पहुंचीं थाने; शिकायत सुन अफसर भी हैरान

Sat, 22 Mar 2025 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Mar 2025 12:18 PM IST
सार

एक ऐसा ठग... जो नौकरीपेशा महिलाओं को जाल में फंसाकर शादी करता था। यूपी से सामने आए हैरान करने वाले मामले में तीन महिलाएं थाने पहुंचीं हैं। और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Sonbhadra man used to trap working women and marry them sonbhadra police got shock
सोनभद्र से हैरान करने वाला मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शादी कराने वाली वेबसइट की मदद से नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने और फिर शादी कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


तीन शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर एक शिक्षक पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दो शिक्षिकाएं चुर्क क्षेत्र स्थित एक स्कूल पहुंचीं। दोनों ने बताया कि इस स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने उनसे शादी की है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोप लगाया कि उनका पति एक अन्य शिक्षिका से शादी कर साथ रहा रहा है। दोनों ने इसे लेकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शिक्षिकाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी चुर्क चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं स्कूल की शादीशुदा शिक्षिका को भी लेकर कोतवाली पहुंचीं। 

शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई पहचान और फिर शादी 
पीड़ित एक महिला ने बताया कि वह शिक्षिका है। जून 2014 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी शादी सोनभद्र निवासी व्यक्ति से हुई थी। उससे उन्हें एक बेटा भी है। शादी के बाद वह जब ट्रांसफर कराकर सोनभद्र आने की बात करती तो पति किसी न किसी बहाने टाल देता है। 

 

अन्य शिक्षिका से कर ली शादी
इस बीच उन्हें पता चला कि आरोपी ने चुर्क क्षेत्र निवासी एक स्कूल की शिक्षिका से भी शादी की है और उसी के साथ रहता है। कोतवाली पहुंची संतकबीरनगर निवासी एक अन्य शिक्षिका ने भी इसी आरोपी से शादी होने की बात कही। 

सात से आठ नौकरीपेशा महिलाओं को धोखे में रखकर शादी की
बताया कि उसने 40 लाख का लोन भी कराया है। तीनों महिलाओं का आरोप है कि आरोपी पति ने सात से आठ नौकरीपेशा महिलाओं को धोखे में रखकर शादी की है। इसमें देवरिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर जिले की महिलाएं शामिल हैं। 

 

आरोपी ने उनसे पैसे भी लिए हैं। महिला अपने भाई और पिता के साथ पहुंची थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, तीन पर केस दर्ज 
ओबरा थानांतर्गत एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बृजेश यादव ने मोबाइल से बात करते-करते उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। 

 

शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात कराने के बाद शादी का वादा किया, लेकिन वह इससे मुकर गया। वर्तमान में भी पीड़िता दो माह की गर्भवती है। 

 

जब उसने बृजेश से शादी करने को कहा तो उसकी मां और पिता ने पैसे लेकर मामला रफा दफा करने को कहा। इन्कार करने पर उसके भाई राजू यादव व घर के अन्य सदस्यों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी बृजेश यादव, भाई राजू यादव व मां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।



यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज, पहले ही कर लिया था ये काम

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: हिमाचल के इस होटल में ठहरे थे दोनों, स्टाफ ने साहिल और मुस्कान को लेकर बताई चौंकाने वाली बातें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed