फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man climbs mobile tower for girlfriend comes down after brother persuasion police reached

'मेरी शादी करवा दो प्लीज': मोबाइल टावर पर चढ़कर चिल्लाया युवक, पहुंचा प्रेमिका का भाई; उतरते ही ले गई पुलिस

Mon, 31 Aug 2026 08:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 31 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

प्रेमिका से शादी की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। घंटों बाद प्रेमिका के भाई ने उसे समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

विज्ञापन
Young man climbs mobile tower for girlfriend comes down after brother persuasion police reached
मोबाइल टावर के पास लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किशोर चेतन गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमिका से शादी की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन




बताया गया कि चतुरसंठी किशोर निवासी सत्य प्रकाश पुत्र दिवंगत जीवित राम सोमवार सुबह करीब नौ बजे किशोर चेतन गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचने के बाद युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग करने लगा। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से नीचे उतरने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने मोबाइल नीचे फेंक दिया। इससे पुलिस के साथ ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। काफी देर तक मान-मनौव्वल के बावजूद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक की प्रेमिका के भाई को मौके पर बुलाया। प्रेमिका के भाई ने टावर पर चढ़े युवक से बातचीत की और उसकी बात मानने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक किसी तरह शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
युवक के टावर पर चढ़ने की घटना को लेकर गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed