{"_id":"5878db0f4f1c1b8327ba966e","slug":"sonbhadra-internet-service-distrbed-after-bsnl-ofc-cable-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बीएसएनएल का केबल कटने से दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बीएसएनएल का केबल कटने से दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Fri, 13 Jan 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
ओएफसी केबिल के मरम्मत का कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड के किनारे बीएसएनएल की कटी ओएफसी केबल की मरम्मत करने में दूसरे दिन शुक्रवार को भी कर्मी जुटे रहे।
ओएफसी ठीक न होने से पांच सौ ब्रांडबैंड कनेक्शन, लैंडलाइन सेवा ठप रही। बैंकों की कनेक्टिविटी बंद होने से कामकाज प्रभावित हुआ।
सिविल लाइंस रोड के किनारे जल निगम पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करा रहा है।
बुधवार की रात वीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप ओएफसी केबिल कटने से इंटरनेट सेवा और बैंकों की कनेक्टिविटी बंद हो गई। गुरुवार को बीएसएनएलकर्मी केबिल मरम्मत का कार्य किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार की शाम तक केबिल ठीक नहीं हो पाई। उधर इंटनेट न होने से सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ।
बैंकों में कनेक्टिविटी न होने से परेशानी हुई। केबिल कटने से दूसरे दिन भी एसबीआई की दोनों शाखा, यूनियन बैंक, सिंडिकेट, पंजाब नेशनल बैंक की दोनों शाखा, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों की नेट कनेक्टिविटी बंद रही।
उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
महज दो सौ मीटर की एरिया में 15 दिन में दस बार केबिल कटने से बीएसएनएल को लाखों के राजस्व का नुकसान हो चुका है। जल निगम सिविल लाइंस रोड पर पाइपलाइन के लिए खुदाई कर रहा है। रात में जेसीबी मशीन से खुदाई करने से ओएफसी केबिलें कट जा रही हैं।