{"_id":"5870e2d84f1c1ba37815c2b7","slug":"sonbhadra-election-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में फिर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में फिर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
टीम डिजिटल, सोनभद्र
Updated Sat, 07 Jan 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
शिलापट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एक बार फिर घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बरवां गांव में हुआ। शनिवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक का शिलापट्ट गांव के बाहर लगवा दिया गया। जबकि विधायक रमेश चंद्र दूबे जिले से बाहर बताए गए हैं।
अभी दो दिन पूर्व ही रामगढ़ में आचार संहिता के उल्लंघन का अमर उजाला में समाचार प्रकाशित हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम सीबी सिंह ने शिलापट्ट को तोड़वाकर जिला पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर उतरवाने के साथ ही वॉल पेंटिंग तक मिटवाए जा रहे हैं। बावजूद कुछ लोग लगातार आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बरवा गांव में शनिवार की सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे तो देखा कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास विधायक के नाम का ताजा बना शिलापट्ट लगा है। यह शिलापट्ट प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से लगा है। इसमें 36.45 लाख की लागत से तीन किमी लंबे राजगढ़-शाहगंज मार्ग से नौडीहा संपर्क मार्ग के मरम्मत का जिक्र है।
इसका शिलान्यास विधायक कब करेंगे या कर चुके हैं यह उल्लेख नहीं है। वहीं, विधायक रमेश चंद्र दूबे का कहना है कि वे जनपद में हैं ही नहीं। उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं कि किसने शिलापट्ट लगाया है।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह कहते हैं उन्हें भी शिलापट्ट लगाए जाने की सूचना मिली है। पीडब्लूयडी एक्सईएन किसी तरह की शिलापट्ट लगवाए जाने से इंकार कर रहे हैं। तत्काल वह शिलापट्ट तोड़वाने के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।