फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra dead body found outside sister house father claims dispute some youths over niece murder alleged

सोनभद्र: बहन के घर के सामने मिली युवक की लाश, पिता बोले- भांजी को लेकर युवकों से हुआ था विवाद; हत्या का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 04:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 07 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

जिले के चेरवाडीह गांव में बुधवार को सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव उसकी बहन के घर के सामने मिला। युवक के सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Sonbhadra dead body found outside sister house father claims dispute some youths over niece murder alleged
नीतीश कुमार उर्फ बाटेसर की फाइल फोटो और तफ्तीश करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोन थाना क्षेत्र के केवाल निवासी नीतीश कुमार उर्फ बाटेसर (34) की मंगलवार देर शाम चेरवाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव करीब साढ़े सात बजे बहन के घर के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के पिता ललित तिवारी के अनुसार, मंगलवार शाम चेरवाडीह में कुछ युवकों से नीतीश का विवाद हुआ था। बताया कि विवाद उसकी भांजी को लेकर हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई। इसके करीब एक घंटे बाद नीतीश का शव सड़क किनारे मिला।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश और मंगलवार शाम हुए विवाद के चलते नीतीश की हत्या की गई। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। परिजनों के अनुसार, नीतीश के सिर और आंख के ऊपर कटने के निशान थे, जो धारदार हथियार से चोट के प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम नीतीश अपनी बहन के घर पहुंचा था। वहां उसके नशे में होने और विवाद करने की बात भी सामने आई है। सड़क पर बैठने की बात भी बताई जा रही है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी शिव प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से संदेह जताए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और मंगलवार शाम हुए विवाद की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही नीतीश की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed