{"_id":"5cc862febdec2207382f9223","slug":"son-want-kill-father-for-property-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पुत्र ने संपत्ति के लालच में पिता के खिलाफ बनाई ऐसी योजना, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी पुत्र ने संपत्ति के लालच में पिता के खिलाफ बनाई ऐसी योजना, जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 30 Apr 2019 08:30 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
डेटोनेटर (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक कहावत सच होने वाली थी कि जायदाद के लिए कोई किसी का सगा नहीं होता। एक पुत्र ने अपने पिता के साथ जायदाद के लालच में एक ऐसी योजना बनाई जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
सोनभद्र के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में रविवार को नौगढ़ मोड़ के समीप पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। उसी वक्त मधुपुर निवासी घनश्याम मौर्य ने चौकी इंचार्ज के पास पहुंच कर बताया कि उनका बेटा राजेश और उसका एक साथी घर पर आकर उन्हें बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं। उनके पास विस्फोटक सामग्री भी है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घनश्याम के घर से उसके बेटे राजेश और उसके साथी को डाला पुलिस थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ निवासी बचऊ जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो डेटोनेटर चार सेल का सर्किट टेप लगा बरामद हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
पूछताछ के दौरान राजेश ने बताया कि अपने पिता को बम से मारने और घर को उड़ाने के लिए डेटोनेटर रखा है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।