फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son of Zila Panchayat member dragged student bike for Fortuner crowd taught him lesson in varanasi

Varanasi Crime: ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने फॉर्च्यूनर से 700 मीटर तक छात्र की बाइक को घसीटा, भीड़ ने सिखाया सबक

Sun, 28 Dec 2025 06:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 06:29 AM IST
सार

Varanasi News: इस मामले के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और फॉर्च्यूनर सवार युवक को पकड़कर पीटने लगे। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ से युवक को छुड़ाया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
Son of Zila Panchayat member dragged student bike for Fortuner crowd taught him lesson in varanasi
कार के नीचे दबी बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में शनिवार शाम फॉर्च्यूनर सवार ने यूपी कॉलेज के छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर सवार बाइक को घसीटते हुए 700 मीटर दूर तक अर्दली बाजार चौकी तक ले गया। यूपी कॉलेज के छात्रों और राहगीरों ने पथराव कर शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

विज्ञापन


किसी तरह कैंट पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक को बचाया। फॉर्च्यूनर सवार युवक चंंदौली के धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह खलनायक का बेटा है। गाड़ी अजय की पत्नी मीरा सिंह के नाम पर आरटीओ में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि शाम 4 बजे यूपी कॉलेज गेट के सामने चौबेपुर के छितौनी निवासी आशुतोष सिंह की बाइक हीरो स्ट्रीम की टक्कर फॉर्च्यूनर से हो गई। दोनों के बीच विवाद हो गया और उसी विवाद को लेकर महावीर मंदिर से फॉर्च्यूनर में फंसाकर बाइक को अर्दली बाजार तक घसीटते ला रहा था, जिसे पुलिस चौकी के सामने रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भीड़ से यातायात बाधित हो गया। पुलिस लाइन से क्रेन मंगाकर फॉर्च्यूनर व बाइक को कैंट थाने भेजा गया। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया, चूंकि दोनों छात्र हैं और किसी को चोट नहीं आई थी। ऐसे में दोनों पक्ष के परिजनों ने सुलह कर लिया। दोनों वाहन थाने पर है।

गो-तस्करी रोकने के लिए गश्त बढ़ाने का निर्देश
चौबेपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे एडिशनल सीपी (अपराध) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि गो तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों में पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के बभनपुरा पुल पर गो-तस्करी में संलिप्त एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई थी, जिसमें तीन गोवंश मर गए थे। जबकि दो घायल हुए थे। जांच में लापरवाही मिलने पर चौबेपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया। रिंग रोड पर बने बभनपुरा पुल तक पुलिस को गश्त बढ़ाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed