फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son jumped into ganga in front of father after refused to give money to him for birthday party in varanasi dead body found under Rajghat bridge

वाराणसीः जन्मदिन के लिए नहीं मिले पैसे तो बेटे ने लगाई गंगा में छलांग, शव राजघाट पुल के नीचे मिला

Sun, 04 Jul 2021 02:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jul 2021 02:38 PM IST
सार

 जन्मदिन के दिन आत्महत्या करने वाले अश्वनी का शव रविवार की सुबह राजघाट पुल के नीचे मिला।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Son jumped into ganga in front of father after refused to give money to him for birthday party in varanasi dead body found under Rajghat bridge
अश्वनी केसरी की तलाश में जुटी थी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन पर पिता से दो हजार रुपये नहीं मिलने से खफा होकर शुक्रवार की रात गंगा में कूदे छात्र अश्वनी का शव रविवार को राजघाट पुल के नीचे बरामद हुआ। घटना के बाद गोताखोर छात्र की तलाश में जुटे थे। आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, शव बरामद होने के बाद मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गोला दीनानाथ निवासी मनोज केसरी के पुत्र अश्वनी केसरी (21) का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात के समय दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए अश्वनी पिता  से दो हजार रुपये मांग रहा था। किराना की दुकान चलाने वाले मनोज ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि अभी इतना पैसा नहीं है। हफ्ते भर बाद पैसा लेकर पार्टी कर लेना।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर अश्वनी रात में घर से यह कहते हुए निकला कि राजघाट पुल से कूदकर जान दे दूंगा। इसके बाद बेटे को मनाने मनोज केसरी भी उसके पीछे-पीछे निकल गए। राजघाट पुल पर पहुंचते ही अश्वनी ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ दूर रहे पिता मनोज ने भी बेटे को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर नाविकों और मल्लाहों ने मनोज को तो बचा लिया लेकिन अश्वनी को नहीं ढूंढ़ सके। शनिवार की सुबह से आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ के जवान राजघाट पुल के नीचे अश्वनी की तलाश में जुटे थे। 

रविवार की सुबह आदमपुर चौकी इंचार्ज कुंवर अंशुमान सिंह ने स्थानीय गोताखोर गजानंद साहनी, महेंद्र साहनी, संजू साहनी और शिवमूरत साहनी के साथ अश्वनी की तलाश फिर से शुरू कराई। इस दौरान राजघाट पुल के पाया नंबर दो और तीन के नीचे अश्वनी का शव मिला। इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर घटना के बाद से अश्वनी के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। रविवार को उसके घर रिश्तेदारों के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। पिता मनोज अपने पुत्र अश्वनी को याद कर बेसुध हो जा रहे थे। वहीं मां, भाई और बहन भी गुमसुम हालत में हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि अश्वनी की मौत से घर वालों को गहर सदमा पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed