फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somewhere photocopy, somewhere the exam was given by writing the question on the paper.

कहीं फोटोकॉपी तो कहीं पेपर पर सवाल लिखकर दी परीक्षा

Thu, 24 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Somewhere photocopy, somewhere the exam was given by writing the question on the paper.
जिले के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में दूसरे दिन भी अव्यवस्था का बोलबाला रहा। विद्यालयों में न तो सीट प्लान का ध्यान रखा गया है और न ही नकल रोकने के लिए कोई कदम उठाया गया। वहीं, कई स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचे, शिक्षकों ने प्रश्नपत्राें की फोटो कॉपी कराकर बच्चों में वितरित किया। कई स्कूलों में तो शिक्षकों ने सादे पन्ने पर प्रश्न लिखकर बच्चों की परीक्षा कराई। अव्यवस्थाओं की हाल यह रहा कि प्रश्नपत्र में जो पाठ्यक्रम पिछले साल बंद हो चुके हैं, उससे भी प्रश्न पूछे गए। इससे शिक्षकों के साथ बच्चे भी परेशान रहे। ईएमपीएस केराकतपुर में बच्चों को शिक्षकों ने सादे पेपर पर प्रश्न लिखकर परीक्षा दिलवाई। प्रश्न पत्रों की कमी के साथ कई पत्रों में गलत छपाई से भी बच्चे परेशान रहे। शासन के निर्देश पर बच्चों की 50 अंक की परीक्षा कराई जानी है। वहीं, प्रश्न पत्रों में पूर्णांक 70 अंक लिखा हुआ था।
विज्ञापन

पुराने पाठ्यक्रम से पूछा गया प्रश्न
चौबेपुर। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांच के हिंदी प्रश्न पत्र में अब्राहम लिंकन का जन्म कहां हुआ था, ये प्रश्न आते ही परीक्षार्थियों के साथ साथ अध्यापक भी परेशान रहे। शिक्षकों का कहना था कि अब्राहम लिंकन से जुड़ा पाठ पुराने पाठ्यक्रम में था, अब इसे हटा दिया गया है। पाठ्यक्रम के बाहर का प्रश्न पूछे जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया खड़े हो रहे हैं। इसी तरह कक्षा चार के हिंदी पेपर में प्रश्न था कि मीरा भगवान श्रीकृष्ण के किस रूप का वर्णन करती हैं। ये विषय कक्षा चार में है ही नहीं। लगातार मिल रही खामियों से स्पष्ट है कि विभाग द्वारा अधूरी तैयारी के बीच परीक्षा कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed