फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somewhere offices lock somewhere missing employee

कहीं दफ्तरों पर ताला कहीं मुलाजिम नदारद 

Tue, 17 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के अफसरों और कर्मचारियों के उपस्थिति की जांच सोमवार को सीडीओ हुबलाल ने की। इस दौरान 15 अफसर और 60 कर्मचारी नदारद पाए गए। साथ ही, तीन दफ्तरों डूडा, साक्षरता और प्रांतीय रक्षक दल के कार्यालय में ताला बंद मिला। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने सभी को चेतावनी देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


जांच के दौरान नेडा, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, निर्वाचन, लघु सिंचाई के अधिकारी ही उपस्थित मिले। इनके अलावा अन्य विभागों के अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। हालांकि सीडीओ के निरीक्षण की सूचना पाकर कुछ देर में ही अधिकतर अफसर और कर्मचारी आ गए।
विज्ञापन


सबने देर से आने के बारे में अपनी सफाई दी लेकिन सीडीओ ने एक न सुनी और सभी को चेतावनी देने को कहा। साथ ही, यह ताकीद भी की कि सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने का समय निर्धारित है। समय से जो लोग कार्यालय नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। आगे से देरी करने वालों का वेतन काटने के लिए कोषागार को पत्र भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed