{"_id":"573a2ccf4f1c1b5316ac752d","slug":"somewhere-offices-lock-somewhere-missing-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दफ्तरों पर ताला कहीं मुलाजिम नदारद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दफ्तरों पर ताला कहीं मुलाजिम नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन के अफसरों और कर्मचारियों के उपस्थिति की जांच सोमवार को सीडीओ हुबलाल ने की। इस दौरान 15 अफसर और 60 कर्मचारी नदारद पाए गए। साथ ही, तीन दफ्तरों डूडा, साक्षरता और प्रांतीय रक्षक दल के कार्यालय में ताला बंद मिला। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने सभी को चेतावनी देने का निर्देश दिया है।
जांच के दौरान नेडा, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, निर्वाचन, लघु सिंचाई के अधिकारी ही उपस्थित मिले। इनके अलावा अन्य विभागों के अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। हालांकि सीडीओ के निरीक्षण की सूचना पाकर कुछ देर में ही अधिकतर अफसर और कर्मचारी आ गए।
सबने देर से आने के बारे में अपनी सफाई दी लेकिन सीडीओ ने एक न सुनी और सभी को चेतावनी देने को कहा। साथ ही, यह ताकीद भी की कि सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने का समय निर्धारित है। समय से जो लोग कार्यालय नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। आगे से देरी करने वालों का वेतन काटने के लिए कोषागार को पत्र भेजा जाएगा।