फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some days left for online application for bhu admission

बीएचयू में प्रवेशः ऑनलाइन आवेदन बस कुछ दिन शेष, 15 अप्रैल से परीक्षाएं

Fri, 16 Feb 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Feb 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
some days left for online application for bhu admission
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बस कुछ दिन का मौका है।  22 जनवरी से चल रहे आवेदन में संबंधित अभ्यर्थी 21 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पिछली बार 4.33 लाख अभ्यर्थियों के मुकाबले इस बार आवेदन डेढ़ गुना अधिक होने की संभावना है।  विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 के लिए स्नातक के 34, स्नातकोत्तर 125, डिप्लोमा के 58 पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए 22 जनवरी से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में संचालित पाठयक्रमों का वर्गीकरण सामान्य, व्यावसायिक और वृत्तिक पाठयक्रम में किया गया है। इसमें कुल 12,000 सीटें हैं। पिछली बार जहां 16 शहरों में परीक्षा कराई गई थी, वहीं इस बार इसमें चार नए शहर पटना, रांची, रायपुर और झांसी को भी शामिल किया गया है। मेरिट पर होने वाले प्रवेश की तैयारी भी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जम्मू, कश्मीर, असम और मेघालय के अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी जगहों के अभ्यर्थियों को आधार कार्ड का नंबर भी देना होगा। 

इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा

some days left for online application for bhu admission
प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
इस बार जम्मू, कश्मीर, असम और मेघालय के अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी जगहों के अभ्यर्थियों को आधार कार्ड का नंबर भी देना होगा।  इस बार की प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल से 27 मई तक अलग-अलग तिथियों में कराई जाएगी। इस बारे में कोई भी जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
यहां होगी परीक्षा
  बनारस, गोरखपुर, मिर्जापुर, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, बडोदरा, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्ची, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, दीमापुर, झांसी, दिल्ली, इलाहाबाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed