फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solver sitting in SSC exam, arrested

Varanasi News: एसएससी परीक्षा में बैठा सॉल्वर, गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Solver sitting in SSC exam, arrested
वाराणसी। एसटीएफ की वाराणसी व गोरखपुर इकाई ने केंद्रीय पुलिस बल में सिपाही पद पर भर्ती के लिए आयोजित एसएससी परीक्षा में शामिल सॉल्वर इमरान को गिरफ्तार कर लिया। वह भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के नथईपुर का रहने वाला है। इमरान के कब्जे से इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, माइक्रोफोन और प्रवेश पत्र बरामद किया गया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना क्षेत्र बछांव स्थित पूर्णोदय महाविद्यालय में बुधवार को एसएससी की परीक्षा कराई जा रही थी। एसटीएफ गोरखपुर इकाई के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को सूचना मिली कि सॉल्वर गिरोह परीक्षा में सेंधमारी करना चाहता है। दूसरे अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर परीक्षा दे रहा है। इसी आधार पर गोरखपुर की टीम ने एसटीएफ वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह से संपर्क साधा। इसके बाद दोनों टीमों ने छापा मारा और सॉल्वर इमरान को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इमरान सॉल्वर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वर्ष 2021 में यूपी पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर से नकल कराने के आरोप में मेरठ के कंकड़खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार हुआ था। जेल से छूटने के बाद दिल्ली गया और इलेक्ट्रानिक डिवाइस खरीद कर लाया। परीक्षा का आवेदन फार्म भरा। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रानिक डिवाइस से लेकर बैठा था। बाहर में उसका एक साथी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिये नकल में सहयोग कर रहा था। रोहनिया थाने में सॉल्वर इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed