फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   solve the problem of spot, show Picture

समस्या हल तो मौके की तस्वीर दिखाएं

Wed, 05 Aug 2015 02:03 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
solve the problem of spot, show Picture

वाराणसी। अब तहसील दिवस की शिकायतों के निबटारे की फोटो सहित आख्या प्रस्तुत करनी होगी। जो भी समस्याएं हल की जाएंगी, मौके की तस्वीर के साथ उस बारे में पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराना होगा। मंगलवार को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी राजमणि यादव ने ये निर्देश दिए।

विज्ञापन

राजातालाब तहसील में जनफरियादों की सुनवाई करने पहुंचे डीएम ने कहा कि अधिकारी खुद मौके पर जाएं और प्राथमिकता के तौर पर जनता की शिकायतें निस्तारित कराई जाएं। शिकायतकर्ता के साथ ही मौके की तस्वीर खींचे और रिपोर्ट दें। तहसील दिवस से अनुपस्थिति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और उप निबंधक कोआपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देने के साथ ही डीएम ने उनसे जवाब तलब किया।
विज्ञापन

शिकायतों के त्वरित निबटारे पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि एक ही समस्या के लिए कोई व्यक्ति दोबारा, तिबारा आया तो जिम्मेदार अधिकारियों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे संबंधित अधिकारी की लापरवाही मानी जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा। आपसी सुलह समझौते से मामले हल करने पर डीएम ने बल दिया। फरियादियों से अपील की कि न्यायिक मामले से जुड़े प्रकरण तहसील दिवस में प्रस्तुत न करें। तहसील दिवस पर राजातालाब में 256, पिंडरा में 81 और सदर में 52 सहित कुल 389 शिकायतें आईं।

इनमें से राजातालाब में 6, पिंडरा में 9 और सदर में 2 सहित कुल 17 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ। बाकी शिकायतों को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों के पास भेजा गया। राजातालाब में डीएम ने तहसील के शिकायत रजिस्टर और एसडीएम के न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीआईजी एसके भगत, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ विशाख जी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed