{"_id":"6772dd32ecfba8cf2908fd29","slug":"soldier-died-during-daughter-admitted-to-hospital-in-varanasi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बेटी को इलाज कराने के लिए अस्पताल में किया था भर्ती, अचानक फौजी पिता की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बेटी को इलाज कराने के लिए अस्पताल में किया था भर्ती, अचानक फौजी पिता की हो गई मौत
Mon, 30 Dec 2024 11:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:19 PM IST
सार
वाराणसी में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर भर्ती फौजी की अचानक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वाराणसी जिले के फूलपुर के नथईपुर निवासी फौजी चंदन यादव की सोमवार को अर्दली बाजार के महावीर मंदिर स्थित अस्पताल के बाहर मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। वह अपने दो माह की बेटी का उपचार कराने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
नथईपुर निवासी ग्राम प्रधान शोभनाथ यादव का पुत्र चंदन यादव (28) जम्मू कश्मीर के राजौरी में सैनिक पद पर तैनात था। इन दिनों छुट्टी लेकर अपने दो माह की पुत्री की इलाज के लिए घर आया था। कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात भाई अंजन के आने के बाद ही शव का दाह संस्कार होगा। चंदन 2020 से फौज में था और जम्मू के राजौरी में तैनात था।
विज्ञापन