{"_id":"58dd2ffa4f1c1b380763dca9","slug":"solar-light-be-impilmented-in-pm-modi-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से जगमग होगा पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से जगमग होगा पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र सौर ऊर्जा से जगमग होगा। पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में सोलर लाइट लगने की शुरुआत हो गई है। शहर के कई इलाकों में सोलर लाइटें लगाई जाने लगी हैं। ये लाइटें दिन भर सूरज की रोशनी से चार्ज होती हैं और शाम को अंधेरा होते ही जगमगाने लगती हैं।
हर विधानसभा क्षेत्र में 500 लाइटें लगाई जानी हैं। यह काम केंद्र सरकार की ओर से कराया जा रहा है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में शहर उत्तरी, दक्षिणी, कैंट, सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
शहर के औरंगाबाद, लल्लापुरा, पितरकुंडा, सोनिया आदि इलाकों में सोलर लाइटें लग गई हैं। बाकी इलाकों में भी तैयारी चल रही है। बिजली की बचत करने और वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत के रूप में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि एक सोलर लाइट की कीमत 20900 रुपये है।