फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solar eclipse will happen on 26 December in varanasi india

सूर्य पर होगी खंडग्रास की छाया, 26 दिसंबर को होगा सूर्य ग्रहण

Mon, 02 Dec 2019 11:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Dec 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse will happen on 26 December in varanasi india
सूर्यग्रहण - फोटो : demo

बीतते साल के साथ भगवान भाष्कर पर भी ग्रहण की साया रहेगी। 26 दिसंबर को दो घंटे 53 मिनट का खंडग्रास काल काशी समेत भारत के संपूर्ण क्षेत्रों में दृश्यमान होगा। यह सूर्य के मूल नक्षत्र धनु राशि पर लग रहा है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार बीतते साल में अंतिम व पांचवां सूर्य ग्रहण दृश्यमान होगा। पौष अमावस्या पर 26 दिसंबर को यह सूर्य के मूल नक्षत्र धनु राशि पर लगेगा। सूर्य ग्रहण का स्पर्श सुबह 8:20 बजे, मध्य 9:40 और मोक्ष 11:13 बजे होगा। ग्रहण का संपूर्ण काल 2:53 घंटे का होगा।
विज्ञापन


खंड सूर्य ग्रहण संपूर्ण भारत के साथ चीन, मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस, जापान, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, नेपाल, जापान में भी देखा जा सकेगा।

अगले साल होंगे दो सूर्य ग्रहण
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 2020 में सिर्फ  दो ही ग्रहण लगेंगे और दोनों सूर्य ग्रहण ही होंगे। इसमें पहला 21 जून और दूसरा 14 दिसंबर को होगा। इन दोनों सूर्य ग्रहण में आषाढ़ अमावस्या को लग रहा पहला ग्रहण ही भारत में देखा जा सकेगा।  आखिरी ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed