सूर्य पर होगी खंडग्रास की छाया, 26 दिसंबर को होगा सूर्य ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीतते साल के साथ भगवान भाष्कर पर भी ग्रहण की साया रहेगी। 26 दिसंबर को दो घंटे 53 मिनट का खंडग्रास काल काशी समेत भारत के संपूर्ण क्षेत्रों में दृश्यमान होगा। यह सूर्य के मूल नक्षत्र धनु राशि पर लग रहा है।
ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार बीतते साल में अंतिम व पांचवां सूर्य ग्रहण दृश्यमान होगा। पौष अमावस्या पर 26 दिसंबर को यह सूर्य के मूल नक्षत्र धनु राशि पर लगेगा। सूर्य ग्रहण का स्पर्श सुबह 8:20 बजे, मध्य 9:40 और मोक्ष 11:13 बजे होगा। ग्रहण का संपूर्ण काल 2:53 घंटे का होगा।
खंड सूर्य ग्रहण संपूर्ण भारत के साथ चीन, मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस, जापान, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, नेपाल, जापान में भी देखा जा सकेगा।
अगले साल होंगे दो सूर्य ग्रहण
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 2020 में सिर्फ दो ही ग्रहण लगेंगे और दोनों सूर्य ग्रहण ही होंगे। इसमें पहला 21 जून और दूसरा 14 दिसंबर को होगा। इन दोनों सूर्य ग्रहण में आषाढ़ अमावस्या को लग रहा पहला ग्रहण ही भारत में देखा जा सकेगा। आखिरी ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।