फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social media made social issues weapon

सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया को बनाएं हथियार

Mon, 05 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Social media made social issues weapon
सम्मानित बच्चे
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया के महत्व और उसकी जरूरत को फोकस करती सोशल मीडिया कॉनक्लेव और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन रविवार को पराड़कर भवन में हुआ। कॉनक्लेव में युवाओं को बताया गया कि शिक्षा, रोजगार के साथ ही देश और समाज के लिए सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल वह कैसे कर सकते हैं। सोशल मीडिया सोसाइटी के इस कार्यक्रम में समाज में विशेष पहचान रखने वाले वाले बच्चों और युवाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि किसी नकारात्मकता के डर से हम सकारात्मक काम बंद नही कर सकते। सोशल मीडिया आज प्रिंट मीडिया के लिए भी चुनौती है। दिल्ली के निर्भया कांड का जिक्र करते हुए बताया गया कि  सोशल मीडिया के ही दबाव में ही सरकार को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा। बाद में इसके लिए कानून भी बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वअनुशासन रखकर सामाजिक मुद्दों को जरूर उठाएं, जिससे लोगों का भला हो सके। युवाओं को खुद की शक्ति पहचान कर, बिना डरे राष्ट्र हित में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


कॉनक्लेव के मुख्य अतिथि अमर उजाला के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी ने ‘तुम मुझे खून दो, हम तुम्हे जीवन देंगे’ के नारे के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की स्वैच्छिक रक्तदान की मुहिम में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आए दिन होनेे वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए युवाओं को हेलमेट अनिवार्य तौर पर पहनने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चित बाल संसद की स्पीकर नायला अयाज को सोशल मीडिया लीडर्स अवार्ड से नवाजा। इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वाले युवाओं नीरज सिंह, प्रीती गुप्ता, रिया, विवेक को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। बाल सांसदों खुशी रमन, सृष्टि सिंह, उजाला कुमारी, ऋषिका आहनी, जैनब अयाज, विकास यादव, तौहीद भारतवंशी, रोजा भारतवंशी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विशाल भारत संस्थान केअध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं की सोच पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता। युवा अपनी ताकत सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाएं। कॉनक्लेव में पंचगंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत गुप्ता, संवेदना हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. मोनिका गुप्ता, भारतीय आवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन, अर्चना सिंह, हिमांशु सिंह, सीए मेघल अग्रवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आत्मा प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मयंक श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, श्वेता पांडेय, अशोक सहगल, डॉ. सुनील कुमार, विनीत गुप्ता, आशुतोष, धनंजय यादव, डॉ. अशोक सिंह, अजीत सिंह, दीक्षा सोनल, अंकिता, श्रद्धा, शिवांगी, शमा, पल्लवी, अनुजा, प्रखर राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed