{"_id":"0b0b1939bd6f8888c4c8b7ca5dbdb7e8","slug":"so-duped-by-conman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एकाउंट में धोखे से जमा करा लिए 30 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एकाउंट में धोखे से जमा करा लिए 30 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को एसटीएफ का सीओ बताकर एक साइबर जालसाज ने डीआईजी के नाम पर सीओ लोहता से एयरटेल के तीन मोबाइल एकाउट में 30 हजार रुपये डलवा लिए। इसका खुलासा तब हुआ जब दूकानदार के शक जताने पर एसओ ने डीआईजी और एसटीएफ के आफिस फोन किया।
वहां से सच्चाई का पता लगने पर जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल की जहां से फोन आया था तो वह स्विच आफ हो गया। जिन मोबाइल एकाउंट में रुपये डलवाए गए वे सभी नंबर बिहार के हैं।
एसओ लोहता के सीयूजी नंबर पर मंगलवार की शाम एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एसटीएफ का सीओ बताते हुए कहा कि डीआईजी ने एयरटेल के चार मोबाइल एकाउंट में दस-दस हजार रुपये डलवाने को कहा है।
विज्ञापन
इसके बाद एसओ खुद मोबाइल की दूकान पर पहुंचे और तीन मोबाइल एकाउंट में दस- दस हजार रुपये डलवा दिए। पैसा खत्म हो जाने से दूकानदार चौथे मोबाइल में टंसफर नहीं कर सका।
कुछ ही देर बाद जालसाज ने फिर फोन किया चौथे एकाउंट में पैसा न डलवाने की वजह पूछी। जब सीओ ने उससे कहा कि चौथे एकाउंट में पैसे डलवाने के लिए वह नदेसर जा रहे हैं तो उसने पूछा कि नदेसर कहां है?
इस पर दूकानदार को शक हो गया।
उसने एसओ से कहा कि लगता है कोई ठग है। उधर, जब एसओ ने डीआईजी और एसटीएफ आफिस फोन किया तो उन्हें सच्चाई का पता चल गया। उन्होंने जब फोन करने वाले के नंबर पर मिलाया तो उसका फोन स्विच आफ हो गया।