{"_id":"4a7421b7b20082b49114e30cb1d67c31","slug":"so-come-on-july-16-kashi-modi-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो 16 जुलाई को काशी आएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो 16 जुलाई को काशी आएंगे पीएम मोदी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में फोन आने के बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार पीएम सात घंटे से अधिक समय तक अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। इस बार वे बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के साथ ही रिंग रोड परियोजना और इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) की काशी से लांचिंग करेंगे। मालूम हो कि 28 जून को ही पीएम को बनारस आना था मगर भारी बारिश के चलते उनका दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो गया था।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री काशी प्रवास के दौरान अपने आदर्श गांव जयापुर भी जा सकते हैं। वे वहां कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी फंड से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इस बार दिल्ली से सीधे बनारस आएंगे। इस बार पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के लिए विकास की कुछ नई योजनाओं का भी ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मौसम विभाग से सलाह-मशविरा करने के बाद ही 16 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई है। मौसम कार्यालय ने पीएमओ से 16 को मौसम साफ रहने की बात कही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बीएचयू अथवा डीरेका में ही होगा। हालांकि इसका अंतिम फैसला जिला प्रशासन को ही करना है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने दौरे में काशी के प्रबुद्धजनों, एनजीओ से जुड़े लोगों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।