{"_id":"5a379cf74f1c1bfc0f8b47a7","slug":"snow-fall-in-hill-state-increase-cold-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, मैदानी इलाकों में पड़ेगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, मैदानी इलाकों में पड़ेगा कोहरा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
खिली धूप तो मिली राहत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और पछुवा हवाओं के कारण पारा लुढ़क रहा है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आगामी दो से तीन दिनों में ठंडक और गलन पूर्वांचल में और बढ़ेगी। इधर बीच पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 25 या इससे अधिक होने के कारण ठंड बहुत नहीं पड़ रही थी। लेकिन पछुवा हवाएं चलने से मौसम का रुख बदल गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में कमी आई है।
दो से तीन दिन में यह ठंड और गलन तेज होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को कोहरा भी पड़ेगा। साथ ही बर्फबारी तेज होने के बाद ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवाएं चलीं, जबकि सोमवार को हवा के रफ्तार में कमी आएगी और करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।