फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   snow fall in hill state increase cold in purvanchal

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, मैदानी इलाकों में पड़ेगा कोहरा

Mon, 18 Dec 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Dec 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
snow fall in hill state increase cold in purvanchal
ख‌िली धूप तो म‌िली राहत - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और पछुवा हवाओं के कारण पारा लुढ़क रहा है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आगामी दो से तीन दिनों में ठंडक और गलन पूर्वांचल में और बढ़ेगी। इधर बीच पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 25 या इससे अधिक होने के कारण ठंड बहुत नहीं पड़ रही थी। लेकिन पछुवा हवाएं चलने से मौसम का रुख बदल गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में कमी आई है।
विज्ञापन


दो से तीन दिन में यह ठंड और गलन तेज होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को कोहरा भी पड़ेगा। साथ ही बर्फबारी तेज होने के बाद ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुवा हवाएं चलीं, जबकि सोमवार को हवा के रफ्तार में कमी आएगी और करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed