फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smriti Irani for stop female foeticide in bhu students varanasi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्रों से कर्ज चुकाने को कहा, जानें किस बारे में बात कर रहीं

Sun, 30 Jun 2019 11:17 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 30 Jun 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani for stop female foeticide in bhu students varanasi
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छात्रों को संबोधित करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाकर डॉक्टर्स को मानवता का ऋृण चुकाना चाहिए। दुनिया भर से लोग मोक्ष की तलाश में काशी आते हैं। ऐसे में मोक्ष नगरी के चिकित्सक समाज को नई दिशा देने में भूमिका निभाएं।

विज्ञापन


बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी का सांस्कृतिक इतिहास रहा है कि यहां से समाज को दिशा मिली है। जीवन की आपाधापी में हम भूल जाते हैं कि एक ऋण या कर्जा है जिसे हमें चुकाना होगा।
विज्ञापन


एमबीबीएस छात्रों से उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि आप आगे चलकर डॉक्टर बनेंगे। ऐसे में इस ऋण (कन्या भ्रूण हत्या को रोकने) को मानवता के रूप में चुका सकते हैं। आज हमारे देश में डॉक्टरों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कन्या भ्रूण हत्या अधिक होती है लेकिन डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का पुरजोर विरोध करना होगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि काशी में तो ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि यहां के लोगों का हिसाब तो बाबा चुकता करते हैं।

सेवा भारती की ओर से लोहता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अमेठी में मिली जीत को न्याय, धर्म और आस्था की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अमेठी में लोकसभा चुनाव में स्वयंसेवकों ने धन-संपत्ति, सत्ता की जमींदारी, जाति धर्म में द्वेष फैलाने वालों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। देर रात वे दिल्ली रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed